- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- अलीराजपुर: महिलाओं और बच्चों का...
अलीराजपुर: महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया जा रहा

डिजिटल डेस्क, अलीराजपुर। अलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिशा निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. नयनसिंह वास्कले के मार्गदर्शन में आयुष विभाग चिकित्सकगण एवं मैदानी अमले द्वारा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे है। आयुष विभाग मैदानी अमले द्वारा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को उचित पोषण आहार के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनके पोषण संबंधित जानकारी भी प्रदान की जा रही है। घरेलू खान पान के माध्यम से बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान संबंधित जानकारी बच्चों की माताओं को प्रदान करते हुए आयुर्वेदिक औषधि सुपुष्टि योग चूर्ण व बला तेल का वितरण किया जा रहा है तथा बला तेल से अभ्यंग की जानकारी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और बच्चों की माताओं को प्रदान की जा रही है।
Created On :   24 Oct 2020 2:52 PM IST