- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन...
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 13 नवम्बर को

By - Bhaskar Hindi |11 Nov 2020 11:11 AM IST
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 13 नवम्बर को
डिजिटल डेस्क, देवास। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में पंचम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 13 नवम्बर 2020 को आयुषविंग महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर तथा देवास जिले के 32 आयुर्वेद औषधालयों में ‘’दीर्घायु के लिए आयुर्वेद’’ विषय पर प्रदर्शनी एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कि है कि नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाये।
Created On :   11 Nov 2020 3:07 PM IST
Next Story