- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- गिट्टी के टिप्पर को बचाने नायब...
गिट्टी के टिप्पर को बचाने नायब तहसीलदार की गाड़ी दुपहिया से राेकने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, खामगांव। अवैध रूप से गिट्टी ले जाने वाले वाहन को बचाने के लिए एक दुपहिया चालक ने नायब तहसीलदार की गाड़ी को अड़ाने का प्रयास किया। किंतु बड़ी सूझबूझ के साथ नायब तहसीलदार ने उस टिप्पर को पकड़कर पुलिस थाने में लगाया। स्थानीय तहसील कार्यालय में हेमंत पाटिल नए नायब तहसीलदार पद पर आए हैं। वे मंगलवार की सुबह नांदूरा रोड से जा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक टिप्पर क्र. एम एच २८- बीबी १९२१ गिट्टी ले जाते दिखाई दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार पाटिल ने टिप्पर का पीछा करने पर टिप्पर के साथ एक दुपहिया चालक ने पाटिल की गाड़ी के सामने दुपहिया लाकर आगे जाने से रोक लगा रहा था। सामने गिट्टी का टिप्पर बीच में दुपहिया और पीछे नायब तहसीलदार का वाहन, ऐसा खेल कुछ देर तक चलता रहा। लेकिन कुछ दूरी पर पाटिल ने टिप्पर को पकड़ा। इस दौरान उन्होंने चालक से रॉयल्टी की मांग करने पर उसके पास रॉयल्टी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने उस टिप्पर को जब्त कर पुलिस थाने में लगाया।
Created On :   30 Nov 2021 7:05 PM IST