- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- हत्या के बाद बुजुर्ग महिला की लाश...
हत्या के बाद बुजुर्ग महिला की लाश के साथ ज्यादती

डिजिटल डेस्क, कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र में पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कर दी। एनकेजे थाना क्षेत्र का युवक अविनाश बजाज (21) तो रैकी करते हुए मंगलवार-बुधवार की रात तो चोरी के इरादे से महिला के घर में घुसा था। आरोपी घर के अंदर पहुंचने के बाद कीमती सामग्री और नकदी की तलाश कर रहा था कि उसी दौरान महिला की नींद खुल गई। महिला शोर-शराबा न करने पाए। इसके लिए महिला के ऊपर हाथ और घूसों सेधड़ाधड़ वार करना शुरु कर दिया और फिर बाद में गला दबाते हुए महिला को मौत की नींद सुला दिया। रविवार को थाने में प्रेसवार्ता में अतिरिक्तिपुलिस अधीक्षक मनोज केडिया और सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा सहित थाने का अन्य बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने टीम को 10 हजार रुपए सेपुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
घर में अकेले रहती थी महिला
जिस महिला के साथ आरोपी ने निर्दयता की है। पति के गुजर जाने के बाद वह घर में अकेले ही रहती थी। तीन से चार कमरे और थे। जिन्हें किराया पर देकर वह अपना पेट पालती थी। किराए से महिला को प्रत्येक माह औसतन दो से तीनहजार रुपए मिल जाता था। अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी के साथ पुलिस स्टाफ में गायत्री गुप्ता, एमएल करण, पंकज शुक्ला, नवीन नामदेव, भुवनेश्वर बागरी, नीलेश दुबे, रविन्द्र दुबे, के साथ अन्य पुलिसअधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
सीसीटीव्ही फुटेज से मिली सफलता
शहर के अंदर वृद्धा की हत्या से सभी लोग दहशत में दिखाई दिए। इसकी भनक पड़ोसियों को तब लगी थी, जब देर सुबह तक महिला के घर से किसी तरह की आवाज नहीं आई। आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो महिला की रक्त रंजित लाश पड़ी थी। जिसके बाद डॉयल 100 को सूचना दी। घटना स्थल पर ही सीएसपी और अन्य अधिकारी पहुंचते हुए आरोपियों को पकडऩे में जुट गए। आसपास सीसीटीव्ही भी लगा हुआ था। आरोपी फुटेज में दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस इंद्रा नगर केआरोपी के घर तक पहुंच गई।
सीढ़ी से घर के अंदर घुसा था आरोपी
आरोपी सीढ़ी की सहायता से घर के अंदर पहुंचा और पीछे की दरवाजा से वह उस कमरे में पहुंच गया, जहां पर महिला रात में चैन की नींद ली रही थी। रात एक बजे होने के कारण आसपड़ोस के लोग भी गहरी नींद में सोए रहे। हत्या और ज्यादती के बाद आरोपी ने कान से सोने की बाली और नाक से लौंग निकाली। इसके बाद भी वह नहीं रुका। अलमारी में नकदी और अन्य आभूषणों की शंका होने पर आरोपी ने अलमारी का ताला तोड़ा। उसमें महिला अपने बचत का 1700 रुपएरखी हुई थी। जिसे आरोपी अपने साथ ले गया था।
Created On :   6 Jun 2022 3:21 PM IST