- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- अलीराजपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य...
अलीराजपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किए जाएगें

डिजिटल डेस्क, अलीराजपुर। अलीराजपुर मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार द्वारा फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की शुरूआत की गई है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग अलीराजपुर द्वारा बताया गया कि मत्स्य विभाग, भारत शासन द्वारा फ्लैगशिप योजना में मछुआरों,मत्स्य कृषकों,महिला उद्यमि आदि के लिये प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आरंभ की गई । इस योजना में आर.ए.एस, बायोफ्लाक, केज कल्चर,पेन कल्चर,मत्स्य कियोस्क,सजावटी मात्स्यिकी, शीत भंडारण,फिश फीड मील,मत्स्याहार निर्माण,ग्रो आउट पौंड निर्माण,मत्स्य परिवहन,मूल्य संवर्धन,स्टार्टअप,नवोन्मेश ट्रेसिबिलिटि,एक्वाफोनिक्स,इन्क्युवेटर्स,प्रमाणन आदि शामिल है। इस योजना में क्लस्टर एवं अर्थ-व्यवस्था विकास,मात्स्यिकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में वृद्धि एवं हितग्राहियों की आय होगी। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति व महिला उद्यमी के लिए 60 प्रतिशत अनुदान व सामान्य व पिछडा वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अनुदान रहेगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी भारत सरकार की राष्ट्रीय मत्स्यकीय विकास बोर्ड की वेबसाईट दकिइण्हवअण्पद में भी देखी जा सकती है। इच्छुक आवेदनकर्ता मत्स्योद्योग कार्यालय अलीराजपुर में 31 अक्टुबर 2020 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
Created On :   28 Sept 2020 2:18 PM IST