- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अहमदनगर
- /
- निलंबित पुलिस अधिकारी ने महिला पर...
निलंबित पुलिस अधिकारी ने महिला पर तानी बंदूक, पुलिस पर भी कर दी फायरिंग

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। जिले के राहुरी में निलंबित पुलिस अधिकारी ने एक महिला के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। आरोपी ने महिला और उसके बच्चों पर भी बंदूक तान दी। जिसकी जानकारी परिजन ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान आरोपी झूमझटकी पर उतर आया। इस दौरान आरोपी की बंदूक से एक गोली भी चली, जो पुलिस अधिकारी के पास से गुजरी, हालांकि राहत की बात थी कि पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गया, नहीं तो गोली लगने से वह घायल हो सकता था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी पुलिस वाला उसे परेशान कर रहा है। शिकायत के मुताबिक महिला को किडनैश किया गया था। उस दौरान यौन संबंध बनाने के लिए आरोपी महिला पर दबाव बना रहा था, महिला के इंकार करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी। जिसे लेकर महिला ने आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी को निलंबित होना पड़ा। आरोपी इस बात से काफी गुस्से में था। उसने गुरुवार को महिला के घर पर फायरंग की, साथ ही आरोप लगाया कि वो अपनी शिकायत वापस लेले।
जैसे तैसे परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस उपाधीक्षक श्रीरामपुर संदीप मिटके पर आरोपी ने गोली चला दी। यह वारदात सुबह करीब 10 बजे की है, आरोपी पुणे में सहायक पुलिस निरीक्षक रहा है। वो डिग्रास स्थित महिला के घर में घुस गया, रिवॉल्वर देख बच्चे बुरी तरह डर गए थे। महिला ने मोबाइल से घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी। कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल आ गई थी। करीब दो घंटे तक चले हंगामें के बाद आरोपी को पकड़ा गया। जिला पुलिस प्रमुख मनोज पाटिल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपाली काले भी मौके पर पहुंच गए थे। राहुरी थाने में मामला दर्ज किया गया।
Created On :   7 Oct 2021 3:29 PM IST