- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में ‘’सहयोग से सुरक्षा...
देवास जिले में ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान" अन्तर्गत भरवाये जायेंगे शपथ पत्र

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2020 6:06 PM IST
देवास जिले में ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान" अन्तर्गत भरवाये जायेंगे शपथ पत्र
डिजिटल डेस्क, देवास। देवास कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय तथा जन जागरूकता लाने के लिए ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान’’ का शुभारम्भ 15 अगस्त 2020 को किया जायेगा। ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान’’ अंतर्गत 15 अगस्त को शपथ पत्र भरवाये जायेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुडी संस्थाओं के हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शपथ पत्र भरवाये। देवास जिले में ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान’’ में शासकीय विभाग, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे। यह अभियान सभी वर्गो के सहयोग से संचालित होगा।
Created On :   13 Aug 2020 3:13 PM IST
Next Story