- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- पैसों के लेन-देन का मामला, आरोपियों...
पैसों के लेन-देन का मामला, आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके पति को लोहे की रॉड से पीटा

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। आलापुर इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसके पति को बुरी तरह से पीटा गया। महिला के पति को लोहे की रॉड से पीटा गया है। बताया जा रहा है कि महिला रात के समय जब अपने घर में खाना बना रही थी। उस दौरान रामकिसन सीताराम आतकरे नामक शख्स उसके घर आ धमका, जो पास के ही नाकलगांव का रहने वाला है। उसने पहले तो महिला से उसके पति के बारे में पूछा, फिर आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान पीड़ित महिला जोर से चिल्लाकर घर के बाहर निकल गई। महिला को चिल्लाते हुए देख आरोपी रामकिसन वहां से भाग खड़ा हुआ।
इसके कुछ देर बाद रामकिसन अपने साथी लक्ष्मण सीताराम आतकरे, अशोक लक्ष्मण आतकरे, मिठ्ठू झोगड़े को साथ ले आया। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए महिला के पति को बुरी तरह लोहे की रॉड से पीटा। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार की बकरियों के बाड़े में आग लगाने की भी कोशिश की गई। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। जिसकी शिकायत दिदुंड पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। बहरहाल पुलिस अधिकारी सुरेश पाटील इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
Created On :   4 March 2021 6:28 PM IST