- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,...
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा कारण का खुलासा

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। दिदुंड पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। शव तालाब के पास पेड़ पर लटका मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक खंडु त्रिबंकराव पोटे नाम युवक की उम्र 28 साल बताई जा रही है। जो शिवनी तालाब परिसर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
लोगो को जब शव दिखाई दिया, तो तुरंत उसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी गणेश राठौड, अकाश जाधव घटनास्थल पर पहुंचे, पंचनामा करने के बाद शव अंबाजोगाई के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। दिंदुड पुलिस थाने के पुलिस कर्मी ने बताया कि यहा हत्या है, यां आत्महत्या का मामला है। इसे लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
Created On :   23 May 2021 5:00 PM IST