Beed News: तेंदुए के हमले - युवक का अस्पताल में उपचार जारी, दूसरे मामले में बुजुर्ग महिला की मौत

तेंदुए के हमले - युवक का अस्पताल में उपचार जारी, दूसरे मामले में बुजुर्ग महिला की मौत
  • गंभीर घायल युवक का जिला सरकारी अस्पताल में उपचार जारी
  • गंभीर रूप से घायल युवक को जिला सरकारी अस्पताल लाया गया

Beed News : जिले की पाटोदा तहसील के कारेगांव में 6 फरवरी को 30 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन सिताराम येवले रोजाना की तरह गुरूवार को सुबह खेत गया था। खेत में पहुंचने के कुछ देर बाद अचानक एक तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला किया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर तेंदुआ मौके पर भाग निकला। कुछ लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गोवर्धन सिताराम येवले को जिला सरकारी अस्पताल दाखिल किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से किसान समेत नागरिकों में डर का माहौल दिखाई दिया। घटना की जानकारी वनविभाग को दी गई। वनविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जायजा लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


मेंगडेवाडी में तेंदुए के जानलेवा हमले में बुर्जुग महिला की मौत

कुछ घंटो बाद पाटोदा तहसील के मेंगडेवाडी में भी एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग प्रशासन नींद से जागा और तेंदुए की तलाश शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर के समय सोजरबाई धोडीराम बोबडे उम्र 65 साल खेत परिसर में काम कर रही थी। अचानक तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। जिसमें महिला की मौत हुई। कुछ लोगों को बुर्जुग महिला का शव दिखाई दिया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तो महिला के शरीर पर तेंदुए के नाखून के निशान दिखाई दिए। पाटोदा वनविभाग प्रशासन को जानकारी देने पर वनविभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे तेंदुए के हमले से महिला की मौत होने की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। चारों ओर डर का माहौल बना दिखाई दिया है। वनविभाग का दस्ता तैनात कर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

Created On :   6 Feb 2025 7:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story