- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया...
हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार दो युवकों की मौत

By - Bhaskar Hindi |2 Oct 2023 4:08 PM IST
- अज्ञात वाहन की टक्कर
- दुपहिया सवार दो युवकों की मौत
डिजिटल डेस्क, खामगांव. अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई। शनिवार रात साढ़े दस बजे एमआइडीसी परिसर में हादसा हुआ। दोनों युवक घाटपुरी निवासी थे। पोस्टमैन कालोनी में रहने वाले शंकर तांदले उम्र 30 साल एवं गोपाल गंगतीरे उम्र 28 साल बताई जा रही है। जब वो जा रहे थे जब अज्ञात वाहन ने उनके दुपहिया को टक्कर मारी। जिस कारण दुपहिया पर नियंत्रण छूटा और हादसा हुआ। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई, इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Created On :   2 Oct 2023 4:08 PM IST
Next Story