- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- मामूली विवाद में विवाहिता से की...
मामूली विवाद में विवाहिता से की मारपीट

By - Bhaskar Hindi |2 Sept 2023 10:07 AM IST
- विवाहिता से की मारपीट
- मामूली विवाद में मारपीट
डिजिटल डेस्क, खामगांव. घर के सामने साफ सफाई करते समय पति ने मामूली कारण में विवाद करते गाली गलौज कर पत्नी को मारपीट की। मामला वाडी के मोरे संकुल का है। मामले में शिकायत से पुलिस ने पति एवं सास के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नलिनी नारायण वंडाले (40) ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह गुरूवार को घर के सामने साफ सफाई कर रही थी। इस समय पति नारायण वंडाले एवं सास सोनाबाई वंडाले ने विवाद कर गाली गलौज की, सास ने हाथ पकड़कर रखा तो पति ने मारपीट कर उसे घायल किया। मोबाइल तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   2 Sept 2023 10:07 AM IST
Next Story