- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- शिवराज ने कहा - भारत को विकसित देश...
New Delhi News: शिवराज ने कहा - भारत को विकसित देश बनाने में कृषि का अहम योगदान होगा

- 2.54 लाख करोड़ रूपये की दी है खाद सब्सिडी
- भारत को विकसित देश बनाने में कृषि का अहम योगदान होगा
New Delhi News. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष को आड़े हाथों लिया और सलाह दी कि विपक्ष आलोचना को भी सुने, सिर्फ आरोपों की राजनीति नहीं करे। कृषि मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के दौरान कृषि मंत्री ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री किसानों के प्रति कम संवेदनशील रहे।
चाैहान ने विपक्ष की टोकाटोकी के बीच कहा कि एनडीए की सरकार के दौरान किसानों-कृषि के लिए बजट में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि कांग्रेस सरकार के समय कृषि के लिए काफी कम बजट आवंटित किया गया। उन्होंने बजट में कृषि मंत्रालय को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए 2.54 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा खाद सब्सिडी दी है।
किसानों को महंंगी खाद नहीं खरीदनी पड़े, इसके लिए मोदी सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन प्रारंभ किया है, डिजिटल किसान आईडी अब अलग से बनेगा। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि मक्का अनुसंधान केन्द्र बेगूसराय में ही रहेगा, कर्नाटक में हम अलग से मक्का अनुसंधान केन्द्र खोलेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत आज विश्व बंधु है, कल विश्व गुरू बनेगा, भारत विकसित बनेगा, जिसमें कृषि का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
Created On :   21 March 2025 7:22 PM IST