महाराजबाग के पास होगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रादेशिक मौसम केेंद्र नागपुर की आेर से दो महीने में महाराजबाग के पास पंजाबराव कृषि विद्यापीठ परिसर में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। फिलहाल नागपुर में एयरपोर्ट परिसर व वर्धा रोड स्थित कपास अनुसंधान केंद्र में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन है। कृषि विद्यापीठ परिसर में लगने वाला यह तीसरा वेदर स्टेशन होगा।
केंद्रीय विज्ञान व पृथ्वी मंत्रालय ने नागपुर जिले में 4 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये स्टेशन केंद्रीय विद्यालय अजनी, वायुसेेना नगर, सीआरपीएफ व कामठी स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में स्थापित होंगे। इसके लिए जगह का चयन होकर मुख्यालय दिल्ली से इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर ने सभी चार जगहांे का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मौसम केंद्र पुणे भेजी थी। रिपोर्ट मंजूर कर लिया गया है। चारों जगह स्टेशन स्थापित करने का काम मुख्यालय की तरफ से होगा। इसके लिए जरूरी पूर्व कार्यवाही पूरी हो चुकी है।
मौसम की और अधिक सटीक जानकारी मिल सकेगी दो महीने में शहर में तीसरा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित होगा। जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा चार वेदर स्टेशन प्रस्तावित हैं। कृषि विद्यापीठ में स्थापित होने वाले केंद्र के लिए पुणे कार्यालय से शीघ्र ही संसाधन मिलेंगे। प्रस्तावित चार स्टेशन का काम मुख्यालय से होगा। -एम. एल. साहू, उपमहानिदेशक प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर.
Created On :   26 July 2022 11:10 AM IST