जीवनावश्यक वस्तुएं राशन दुकान में उपलब्ध करवायी जाए

आंदोलन जीवनावश्यक वस्तुएं राशन दुकान में उपलब्ध करवायी जाए

Bhaskar Hindi
Update: 2022-10-18 11:51 GMT
जीवनावश्यक वस्तुएं राशन दुकान में उपलब्ध करवायी जाए

डिजिटल डेस्क, वर्धा ।  राशन की दुकान में 14 प्रकार की जीवनावश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराए जाने और राशन की व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर जनवादी महिला संगठन की ओर से महात्मा गांधी पुतले के सामने आंदोलन किया गया। मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी राहुल कर्डिले के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने राशन की दुकान से एक किलो पाम तेल, शक्कर, चना दाल व रवा देने का निर्णय लिया है। दीपावली के पूर्व इस पर अमल होना चाहिए। बढ़ती महंगाई से महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। अनाज के उत्पादन में कमी आने से दुनिया में सर्वाधिक भुखमरी भारत में निर्माण हो रही है, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इस ओर अनदेखी कर रही है।  हर नागरिक सम्मान से जी सके, इसके लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करना चाहिए। खुलने व बंद होने का समय निश्चित करे, बायोमेट्रीक प्रणाली में सुधार करे, सिलेंडर पर 550 रूपये सबसिडी दे, उज्वला योजना के लाभार्थी को हर वर्ष 10 सिलेंडर निशुल्क दे, राशन अधिकार छोडे, यह मुहीम रद्द की जाये, ऐसी मांग की गयी हैं। इस दरम्यान प्रतिभा हाडके, दुर्गा काकडे, कांता प्रधान, रेखा झाडे, कल्पना चौधरी, रमा चाटे, निर्मला वाघ, बेबी मन्ने, कांता प्रधान, सविता निमजे, कांचन हिंगे, छाया द्रवेकर, जयश्री कंगाले, अनिता यादव समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थी।    

 

Tags:    

Similar News