IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन, टीम इंडिया का स्कोर- 124/4

रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन, टीम इंडिया का स्कोर- 124/4
  • इंडिया बनाम इंग्लैंड का मुकाबला आज
  • फाइनल के लिए इंग्लैंड टीम की जीत जरूरी
  • टीम इंडिया से सभी भारतीय फैंस की उम्मीदें बरकरार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेलकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में दोनों टीम की कोशिश है कि वह अपनी जीत की गति को बरकरार रखे और फाइनल खेले। इस नॉकआउट मुकाबले से टीम इंडिया के फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई है। भारतीय फैंस बीते एक दशक से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंताजार कर रहे हैं। ऐसे में सभी भारतीय फैंस की निगाहें इस महामुकाबले में पर टिकी हुई है।

साउथ अफ्रीका अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। अगर भारत आज का सेमीफाइनल मुकाबला जीतती है तो फाइनल में टीम इंडिया की सीधी टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ होगी।

प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन।

Live Updates

  • 27 Jun 2024 6:08 PM GMT

    रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्तान रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें आदिल रशीद ने बोल्ड किया। रोहित शर्मा ने 39 गेंद में 57 रनों की पारी खेली है। 

  • 27 Jun 2024 5:58 PM GMT

    कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक

    भारतीय कप्तान ने 36 बॉल पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी अपने पूराने अंदाज में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार 25 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 27 Jun 2024 5:42 PM GMT

    बारिश के बाद अब मैच हुआ शुरू

    बारिश खत्म होने के बाद एक बार फिर से मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव एक बार फिर क्रीज पर आ गए हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 65 है। वहीं, भारत अब तक दो विकेट खो चुका है। 

  • 27 Jun 2024 5:15 PM GMT

    अंपायर्स 10.45 पर फील्ड का करेंगे मुआयना

    बारिश के चलते मैच रुका था। अब अंपायर्स 10.45 पर फील्ड का मुआयना करेंगे। इससे पहले अंपायर्स ने 10.15 पर फील्ड का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें फील्ड खेलने लायक नहीं पाया था। इस वक्त टीम इंडिया ने 8 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। 

  • 27 Jun 2024 4:48 PM GMT

    बारिश रुकी, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

    गयाना स्टेडियम में बारिश रुक गई है। फील्ड से कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी ही देर में मैच भी शुरू हो जाएगा। 

  • 27 Jun 2024 4:35 PM GMT

    मैच में बारिश की एंट्री, खेल रुका

    गयाना स्टेडियम में एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मैच को रोकना पड़ गया है। टीम इंडिया ने 8 ओवर में 2 विक्रेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा टिके हुए हैं। दोनों के बीच 16 गेंद पर 25 रनों की साझेदारी हुई है। रोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 37 और सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 27 Jun 2024 4:16 PM GMT

    पंत आउट, सैम करन ने लिया विकेट

    भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सैम करन ने भारत को दूसरा झटका दिया है। भारत ने 5.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं। 

  • 27 Jun 2024 4:03 PM GMT

    विराट वापस लौटे पवेलियन, टॉप्ली ने दिया बड़ा झटका

    भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। तीसरे ओवर में टॉप्ली ने उनका शिकार किया। बता दें कि, इससे पहले तीसरे ओवर में ही कोहली ने टॉप्ली को एक छक्का लगाया था। लेकिन टॉप्ली के तीसरे ओवर की चौथी गेंद में विराट ने अपना विकेट खो दिया। अब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं। 

  • 27 Jun 2024 3:46 PM GMT

    सेमीफाइनल का महामुकाबला शुरू

    दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का महामुकाबला शुरू हो गया है। पिच पर भारतीय के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पहुंच गए हैं। 

  • 27 Jun 2024 3:29 PM GMT

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान/विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले। 

Created On :   27 Jun 2024 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story