लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव ने बनाई बढ़त, भाजपा को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। इस दौरान वो मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए और अपनी बड़ी जीत का दावा किया।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-04 06:46 GMT

फिरोजाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। इस दौरान वो मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए और अपनी बड़ी जीत का दावा किया।

अक्षय यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि फिरोजाबाद में सुचारू रूप से काउंटिंग हो रही है। बड़े अंतर के साथ सपा फिरोजाबाद की सीट जीतेगी। सपा के पक्ष में यहां जमकर मतदान हुआ है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। शाम आते-आते इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने ठाकुर विश्वजीत सिंह को टिकट दिया है। ऐसे में इस बार इस सीट पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

2019 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर 59.71 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के चंद्र सेन जादौन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी, उन्हें 4,95,819 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव 4,67,038 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News