मनोरंजन: एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और रित्विक धनजानी के बीच रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने एक हाउस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रित्विक धनजानी भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-12 05:57 GMT

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने एक हाउस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रित्विक धनजानी भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

इंस्टाग्राम 'स्टोरी' सेक्शन पर क्रिस्टल ने रित्विक के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ ही हम उनके दोस्तों को भी उनके साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। क्रिस्टल पेस्टल पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रित्विक काले रंग के एथनिक कुर्ते में काफी आकर्षक लग रहे थे।

क्रिस्टल द्वारा एक फोटो पर दिल का स्टीकर लगाने के बाद उनके प्रशंसकों ने क्रिस्टल और रित्विक के रिश्ते के बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। प्रशंसक सोच रहे हैं कि क्या यह इशारा उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि है?

एक्ट्रेस ने सभी के साथ हाउसी खेलते हुए भी एक झलक दिखाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा: "मैं कभी नहीं जीतती!"

ज्ञात हो कि, क्रिस्टल ने 2007 में 'कहे ना कहे' शो में किंजल की भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें 'एक हजारों में मेरी बहना है' से सफलता मिली। इस शो में उन्होंने जीविका वढ़ेरा की भूमिका निभाई थी।

वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'साथ निभाना साथिया', 'दीया और बाती हम', 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' जैसे टीवी ओपेरा में गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

वहीं, क्रिस्टल ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' में भी भाग लिया था। उन्होंने रूमी जाफ़री द्वारा निर्देशित और सह-लिखित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, एलेक्स ओ'नेल, समीर सोनी, धृतिमान चटर्जी और रघुबीर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी।

क्रिस्टल हाल ही में फिल्म 'ब्लास्ट' में नजर आई थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News