बॉलीवुड: इराक के प्रस्तावित विवाह कानून पर भड़कीं फातिमा सना शेख, कहा- यह भयानक है

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इराक में लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल करने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भयानक बताया है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-10 09:45 GMT

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इराक में लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल करने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भयानक बताया है।

फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खबर के लिंक को शेयर कर लिखा, “इराक लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 15 से घटाकर 9 साल करने की योजना बना रहा है।”

“उफ्फ! क्या किसी दुनिया में इसका कुछ मतलब भी है? भयानक है ये।”

दरअसल, इराक की संसद में एक विधेयक प्रस्तावित है। इस विधेयक में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल करने का प्रस्ताव है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विधेयक का उद्देश्य देश के पर्सनल स्टेटस लॉ में संशोधन करना है, जो वर्तमान में शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करता है।

यह इराक के नागरिकों को परिवार मामलों पर फैसला करने के लिए धार्मिक अधिकारियों या सिविल न्यायपालिका के बीच चयन करने की अनुमति देगा। इस विधेयक को लेकर लोगों में काफी गुस्सा भी है।

बता दें कि फातिमा ने 1997 में आई फिल्म 'इश्क' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल ने अभिनय किया था।

उन्होंने 2016 में नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट की गई "दंगल" में पहलवान गीता फोगट की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरी थी। इसमें सान्या मल्होत्रा ​​​​ने बबीता फोगट की भूमिका निभाई, जबकि आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया था।

उन्होंने अपने फिल्मी सफर के दौरान "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान", "आकाशवाणी", "लूडो", "सूरज पे मंगल भारी", "अजीब दास्तान", "धक धक" और "सैम बहादुर" जैसी फिल्मों में काम किया है। वह आने वाले दिनों में "मेट्रो...इन डिनो" और "उल जलूल इश्क" में नजर आएंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News