अक्षय कुमार बर्थडे: कभी टेबल टेबल जाकर खाना सर्व करने का करते थे काम, साफ सफाई का भी किया काम, मुश्किल रहा खिलाड़ी का सफर

  • अक्षय कुमार का आज 57वां बर्थडे
  • वेटर से लेकर चपरासी तक का किया सफर
  • मार्शल आर्ट्स के ट्रेनी ने दिया था सुझाव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-09 09:44 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 9 सितंबर यानी आज अक्षय कुमार का बर्थडे (Akshay Kumar Birthday) है। आज वह अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी शानदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिल में जगह बना ली है। लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। वेटर से लेकर चपरासी तक कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। एक मामूली सा वेटर एक्शन और कॉमेडी का खिलाड़ी बन चुका है।

कहां से हुई शुरूआत?

साल 1987 में आई फिल्म "आज" में केवल 17 सेकंड का रोल मिला था। तब किसने ही सोचा था कि 17 सेकंड के रोल के बाद आज वह इतनी बड़ी हस्ती बनेंगे। कहने को सिर्फ 17 सेकंड हैं लेकिन उस 17 सेकंड के पीछे की गई मेहनत के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनको राजीव ओम भाटिया के नाम से जाना जाता था।

फिल्मों मे आने से पहले क्या करते थे खिलाड़ी कुमार?

अक्षय कुमार फिल्मों में आने पहले मुंबई में मार्शल आर्ट्स के इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करते थे। उससे पहले कोलकाता की एक ट्रैवल कंपनी में चपरासी का काम भी किया है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जर्नी की कहानी बताई जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रग्लिंग पीरियड का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

कैसे उन्होंने इस मुकाम को किया हासिल

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था। अक्षय कुमार एक पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है। साथ ही उनको बचपन से ही एक्टिंग के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स में काफी दिलचस्पी थी। जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी थी। वह बैंकॉक में भी रहे हैं। वहां पर उन्होंने "मय थाई" और ताइक्वांडो सीखा था। ताइक्वांडो में उन्होंने ब्लैक बैल्ट हासिल की थी। उसी समय वह रेस्टोरेंट में वेटर का काम भी करते थे। जहां पर उनको मंथली सैलरी केवल 1500 रुपये मिलती थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में मार्शल आर्ट्स के ट्रेनर के तौर काम किया। जहां पर उनके एक स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग का सुझाव दिया। जिसके बाद उनकी लाइफ ने एक नया मोड़ ले लिया था। सबसे पहले उन्होंने अपना नाम राजीव से अक्षय कर लिया और अपना पोर्टफओलियो शूट करवाया। बता दें कि जहां पर पहली बार उनका शूट हुआ था आज वहीं पर उन्होंने अपना घर बनवा लिया है। 

Tags:    

Similar News