पंकज त्रिपाठी बर्थडे स्पेशल: हर साल दो दो बार बर्थडे मनाते हैं स्त्री2 के रुद्र भैया, खुद बताई थी वजह

  • साल में दो बार सेलिब्रेट करते हैं पंकज त्रिपाठी अपना जन्मदिन
  • खुद किया था वजह का खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-05 10:41 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2004 में रन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनको सफलता 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के माध्यम से मिली थी। अपने फिल्मी कॅरियर में पंकज ने लगभग 60 फिल्मों और 60 टीवी शो में काम किया है। वेब सीरीज की दुनिया में भी पंकज त्रिपाठी एक बहुत बड़ा नाम हैं। आज वे अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 सितंम्बर 1976 में गोपालगंज, बिहार में हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर साल में एक नहीं बल्कि दो बार बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। दो बार जन्मदिन मनाने के पीछे एक मजेदार वजह है। जिसके बारे में पंकज त्रिपाठी ने खुद खुलासा किया था।

यह भी पढ़े -टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में लारा दत्ता ने बेटी के साथ की जमकर मस्‍ती

भाई से हुई एडमिशन कराने में गलती

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके जन्मदिन की दो तारीख पड़ती हैं। जब उनके बड़े भाई गांव में पास के स्कूल में उनका एडमिशन कराने ले गए थे तो फॉर्म में उनकी डेथ ऑफ बर्थ भरनी थी। उनके भाई को महीना सितंबर तो याद था लेकिन तारीख भूल गए थे। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- जब भाई तारीख भूल गए ते टीचर ने उनकी मदद की और उन्हें 5 सितंबर लिखने को कह दिया। 5 सितंबर को टीचर्स डे होता है। टीजर ने कहा- अच्छा दिन है, बड़ा आदमी बनेगा। पंकज त्रिपाठी के बर्थडे की सही तारीख 28 सितंबर है। वो हर साल दोनों दिन ही अपना जन्मदिन मनाते हैं।

यह भी पढ़े -करिश्मा तन्ना ने अपने पति के जन्मदिन पर लिखा भावुक कर देने वाला नोट

Full View

इन फिल्मों-सीरीज से फैंस को बनाया दिवाना

पंकज त्रिपाठी अपने करियर में कई यादगार किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज में भी काम किया है। उनकी शानदार सीरीज में 'सेक्रेड गेम्स 2', 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' शामिल है। जबकि एक्टर की शानदार फिल्में 'सिंघम रिटर्न्स', 'गुंजन सक्सेना', 'ओह माय गॉड 2', 'मसान', 'सुपर 30', 'अंग्रेजी मीडियम', 'मिमी' और 'स्त्री 2' है।

यह भी पढ़े -टीवी अभिनेत्री आशा नेगी हुई भावुक, रील शेयर कर कहा, यहां मैं तीन दिन रुकी थी


पंकज त्रिपाठी नेटवर्थ

आज पंकज त्रिपाठी लगातार फिल्में और सीरीज कर रहे हैं लेकिन कभी ऐसे भी दिन थे जब वे बेरोजगार थे तब उनका घर उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की कमाई से चलता था। खबरों के मुताबिक, अब एक्टर 45 करोड़ रुपये के मालिक हैं। बिहार में उनका 16 करोड़ रुपये का एक घर है। वहीं मुंबई में भी उनका एक आलीशान बंगला है।

Tags:    

Similar News