आईफा अवॉर्ड 2024: आईफा अवॉर्ड्स 2024 के होस्ट होंगे शाहरूख खान और करण जौहर, अबू धाबी में जमाएंगे खास अंदाज में रंग

  • आईफा अवॉर्ड्स 2024 के होस्ट होंगे शाहरूख खान-करण जौहर
  • अबू धाबी में जमाएंगे खास अंदाज में रंग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-23 10:40 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस साल अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार अबु धाबी में आयोजित होने जा रहा है। आमतौर पर आईफा अवॉर्ड्स को आयोजन विदेश में बड़े पैमने पर किया जाता है। वहीं इस साल सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्म मेकर करण जौहर एक साथ मिलकर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) 2024 की होस्टिंग करेंगे। यह अवॉर्ड फंक्शन 28 सितंबर को अबू धाबी आयोजित होगा। पुरस्कार समारोह में शाहिद कपूर समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स फंक्शन में परफॉर्म करते नजर आएंगे। शाहरूख खान और करण जौहर ने आईफा अवॉर्ड्स 2024 होस्ट करने पर खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़े -'एनिड ब्लाइटन' की सीक्रेट सेवन से एक्टर मानुषी छिल्लर को है खास लगाव, बोलीं-कुछ यादों को फिर से जीने का मन करता है

तीन दिन तक चलेगा फंक्शन

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2024 तीन दिन तक चलेगा। जो 27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। पहला दिन यानी 27 सितंबर आईफा उत्सव का दिन है, जिसमें चार दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग जश्न मनाएंगे। दूसरा दिन यानी 28 सितंबर आइफा अवॉर्ड्स की रात है। उत्सव का आखिरी दिन, 29 सितंबर, संगीत उद्योग के लिए आईफा रॉक्स को डेडीक्रेट किया जाएगा।

यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल वाणी और गौहर बढ़ती उम्र में भी ढाती हैं कहर, मिस कपूर ने हीरो को 23 बार 'किस' कर बटोरी सुर्खियां

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान ने आईफा अवार्ड्स की होस्टिंग के बारे में खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'आईफा भारतीय सिनेमा का उत्सव है, जिसकी गूंज दुनिया भर में सुनाई देती है और वर्षों से इसके सफर का हिस्सा बनना अद्भुत रहा है। मैं आईफा की ऊर्जा, जुनून और भव्यता को एक बार फिर दिखाने करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि हम इस सितंबर में भारतीय सिनेमा के अदभूत उत्सव के लिए तैयार हैं।'

यह भी पढ़े -अमिताभ बच्चन के धैर्य के कायल हुए नाग अश्विन, 'कल्कि 2898 एडी' में 'बिग बी' के काम को सराहा

Tags:    

Similar News