किंग खान ने दी बधाई: दीपिका-रणवीर को पेरेंट्स बनने की बधाई देने देर रात पहुंचे शाहरुख खान, हाई सिक्योरिटी के साथ आए नजर

  • कपल से अस्पताल में मिलने पहुंचे शाहरुख खान
  • खान ने न्नही परी को दिया ढेर सारा आशीर्वाद
  • वीडियो हुई वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-13 10:53 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को पेरेंट्स बनने की बाधाई देने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान देर रात पहुंचे। वो मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में कपल की नन्ही बच्ची से मिले और ढेर सारा आशीर्वाद दिया। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर किंग खान की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जहां उन्हें अस्पताल में जाते देखा जा सकता है। सुपरस्टार हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आए। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक नन्ही सी परी को जन्म दिया था। फैंस से लेकर कई मशहूर हस्तियों ने कपल को बधाई दी। दीपिका और रणवीर से मिलने मुकेश अंबानी भी अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़े -कविता की महफिल से मुंबई नगरिया तक जिनके कलमों ने लोगों को चखाया 'बनारसी पान' का स्वाद

फरवरी में दी थी खुशखबरी

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी में फैंस को खुशखबरी सुनाई थी। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी रेहत का काफी अच्छे से ध्यान रखा। साथ ही, उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो शूट भी कराया जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। दीपिका के फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी फोटोज की दिल खोल कर सराहना की।

यह भी पढ़े -इतना आसान तो नहीं था 'गंगा' बनना, प्यार में हारी और फिर कैंसर को हराया

फैमिली संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं दीपिका

बता दें कि, शनिवार 7 सितंबर को दीपिका पादुकोण को एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इससे एक दिन पहले ही दीपिका रणवीर सिंह और पूरी फैमिली के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने पूरी फैमिली के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए थे और आशीर्वाद लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस हरे रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आई थीं जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका और रणवीर की शादी 14 नवंबर साल 2018 में हुई थी। कपल ने इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में लव मैरिज की थी। जोड़े ने पूरे रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर के घर लक्ष्मी आई है।

यह भी पढ़े -बिग बी, रणवीर, विक्की और आयुष्मान के साथ काम करना चाहती हैं नरगिस फाखरी

Tags:    

Similar News