अपकमिंग फिल्म: वेलेंटाइन डे के मौके पर एक्शन करते नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'देवा'

  • वेलेंटाइन डे के मौके पर एक्शन करते नजर आएंगे शाहिद कपूर
  • इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'देवा'
  • लीड रोल नें नजर आएगी ये एक्ट्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-19 08:46 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी नई फिल्म देवा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को रीशेड्यूल किया गया है। पहले ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। इसके साथ एक्टर ने फिल्म से अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें शाहिद पुलिस की ड्रेस में हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- एक वाइलेंट वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, देवा, 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी! इस फिल्म को जी स्टूयोज और रॉय कपूर फिल्मस प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि रोशन एंड्रूज इसका निर्देशन करेंगे। अब ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़े -श्रद्धा कपूर ने अपने 'स्त्री' किरदार की चोटी पर कहा, 'इसमें 20,000 वोल्ट की शक्ति है'

ये होगी लीड एक्ट्रेस

फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी जोकि एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाएंगी। शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। यह एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन नजर आईं। इसके अलावा दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल निभाते दिखाई दिए।

यह भी पढ़े -सिद्धार्थ ने 'फुटबॉल लीजेंड' डेविड बेकहम और 'चीयर पार्टनर' कियारा के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो

क्या है देवा की कहानी?

मेकर्स के अनुसार,देवा एक विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है उसे धोखे और विश्वासघात के जाल का पता चलता है। इस दौरान वो एक रोमांचक और खतरनाक रास्ते पर चल पड़ता है। इस के अलावा एक्टर फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस शाहिद की सीरीज फर्जी के अलगे सीजन का भी इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -'जोर से बरसात हुई' में ईशा मालवीय को देख श्रीदेवी के 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' के डांस मूव्स आएंगे याद


Tags:    

Similar News