कौन है क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? जो खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेसेस को मात

ईशान किशन अफेयर कौन है क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? जो खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेसेस को मात

Bhaskar Hindi
Update: 2022-12-11 08:37 GMT
कौन है क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? जो खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेसेस को मात

डिजिटल डेस्क मुंबई। क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों बंग्लादेश के खिलाफ अपनी बेहतरीन पारी को लेकर सुर्खियों में हैं। ईशान किशन ने बंग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में 126 गेदों में डबल सेंचुरी मार कर एतिहासिक पारी खेली। जिसके बाद से हर जगह उनकी चर्चाएं हो रही है। क्रिकेटर ईशान जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उतनी ही चर्चाएं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी होती है। मैच में शानदार पारी खेलने के बाद उनके साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी चर्चा में आ गई हैं। 

ईशान किशन के डबल सेंचुरी मारने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी खुशी के मारे उनपर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाईं। अदिति ने ईशान की दो तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम हेंडल पर पोस्ट की। उन्होंने फोटों के साथ हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया। जिसके बाद अदिति और ईशान के चर्चें चारो तरफ हो रहे हैं। 

फैंस अदिति के बारे में जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वे जानना चाहते हैं कि, अदिति कौन हैं और क्या ईशान किशन और अदिति दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं। वे 2017 में  मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट थी। इसके अलावा साल 2018 में "मिस सुपरनेशनल इंडिया" का खिताब भी अदिति हुंडिया ने अपने नाम किया था।   

अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। वे अपनी खुबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। 

अदिति दिखने में बेहद ही खूबसूरत और ग्लेमरस हैं। वे इतनी खूबसूरत हैं कि, उनके आगे कोई भी एक्ट्रेस फेल हो जाए। अदिति वेस्टन के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक में भी कहर ढाती नजर आती हैं। 

ईशान और अदिति को कई बार एक साथ देखा गया है। अदिति ईशान के मैच देखने भी पहुंचती हैं। उन्हें कई बार मैच के दौरान ईशान को चेयर करते देखा गया है। वे 2022 में हुए आईपीएल में नजर आईं थी जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई थी। 

इसके बाद से दोनों को लेकर कई बार खबरें आई हैं लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई बात नहीं की है।   

 

 

Tags:    

Similar News