प्रियंका चोपड़ा ने ढोल पर किया भंगड़ा, अपने मैनेजर को दिया बर्थडे सरप्राइज 

प्रियंका का डांसिंग मूड प्रियंका चोपड़ा ने ढोल पर किया भंगड़ा, अपने मैनेजर को दिया बर्थडे सरप्राइज 

Bhaskar Hindi
Update: 2022-05-24 06:25 GMT
प्रियंका चोपड़ा ने ढोल पर किया भंगड़ा, अपने मैनेजर को दिया बर्थडे सरप्राइज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके फैंस बेहद प्यार करते हैं, वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद से वो काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं, कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम सभी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एक्ट्रेस को उनके स्टाफ भी बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने मैनेजर के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। जिससे कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

ढोल की थाप पर प्रियंका का भंगड़ा
अपनी मैनेजर की बर्थडे पार्टी में देसी गर्ल ग्रीन जंपसूट पहने भंगड़ा करती दिखाई दीं, ढोल की थाप पर उनकी मैनेजर ने उनका साथ दिया। जिसके बाद प्रियंका ने एक सरप्राइज केक अपनी मैनेजर के लिए टेबल पर रखा। प्रियंका की मैनेजर अंजुला ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे बैश से फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। 

 

एक और पोस्ट शेयर करते हुए अंजुला ने प्रियंका द्वारा प्लान किए गए लाइट्स वाले सरप्राइज की जमकर तारीफ की। इस खास मौके पर प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी एंजॉय करते नजर आएं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज "सिटाडेल" की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं। इसके अलावा वो कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की "जी ले जरा" में नजर भी आएंगी।

Tags:    

Similar News