अर्जुन कपूर बर्थडे बैश: ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, इन सेलेब्स ने की शिरकत

  • अर्जुन कपूर मना रहे अपना 39वां बर्थडे
  • अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
  • इन सेलेब्स ने की शिरकत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-26 05:47 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात को अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। लेकिन मलाइका अरोड़ा अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं जो अपने काम से ज्यादा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों को पार्टी से लेकर वेकेशन तक अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन अर्जुन की बर्थडे पार्टी में ना आना लोगों को कुछ गड़ बड़ लग रहा है। ऐसे में लोग उनकी गैर मौजूदगी को अपने अपने तरीके से देख रहे हैं। लेकिन अर्जुन की बर्थडे पार्टी में शामिल ना होकर मलाइका ने एक बार फिर ब्रेकअप की खबरों को उठा दिया है।

यह भी पढ़े -‘बिग बॉस ओटीटी 3’ रैपर नैजी ने सना सुल्तान को बताई अपने दिल की बात

इन सितारों ने की शिरकत

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में उनके खास दोस्त वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर क्रिम कलर की टाउज और ब्लैक कलर की वेस्ट और वाइट केप में नजर आएं।

अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके कजिन मोहित मारवा भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। भाई के बर्थडे में शामिल होने के लिए जाह्नवी भी एयरपोर्ट से घर आ गई थीं। बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कैजुअल लुक में नजर आईं।

अर्जुन के खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर भी बर्थडे बैश में पहुंचे थे। आदित्य का लुक बहुत ही कूल था।

अर्जुन के चाचा संजय कपूर और चाची माहीप भी बर्थडे बॉय को विश करने पहुंचे थे। दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। अर्जुन के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए उनकी बहन शनाया भी पहुंची थीं। शनाया ने अपनी स्माइल से ही सबको इंप्रेस कर दिया।

यह भी पढ़े -'सिस्टरहुड' में जितना मजा आया, उतना किसी और सेट पर नहीं आया नित्या माथुर

इस वजह से सामने आई ब्रेकअप की खबर

बता दें कि, हाल ही में अर्जुन कपूर करण जौहर के घर पार्टी में गए थे। जहां कुशा कपिला भी पहुंची थी। उस पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची थी। जिसके बाद पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन की डेटिंग की खबरें उड़ना चालू हो गई थी। वहीं अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन पिक्चर्स में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इस पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिखा। इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे। हलांकि इसके बाद दोनों के कई बार साथ में देखा गया। लेकिन कपल ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

यह भी पढ़े -कंगना ने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में सीएम के सुइट में रुकने की जताई इच्छा, महाराष्ट्र में नेताओं के बीच जुबानी जंग

Tags:    

Similar News