सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: दीपिका पादुकोण इस डेट पर सुनाएंगी गुड न्यूज, मम्मी बनने के बाद इतने दिन की लेंगी मैटरनिटी लीव

  • जानिए कब बच्चे को जन्म देगीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
  • डिलीवरी डेट हुई रिवील
  • मैटरनिटी लीव का भी हुआ खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-31 12:15 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल हैं. इस जोड़ी ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। कपल ने फरवरी 2024 में अनाउंस किया था कि उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए थे। लोगों ने एक्ट्रेस को बेबी बंप के कारण ट्रोल किया और उनके बेबी बंप तो नकली बता दिया था। प्रेग्नेंसी में हाई हिल पहनने पर भी एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई थी। इन सबके बीच एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट भी सामने आ गई है। साथ ही ये भी पता चल गया है कि दीपिका की डिलीवरी किस अस्पताल में होगी।

यह भी पढ़े -करण वाही ने अपने जिम के हेड मैनेजर को लिया निशाने पर

इस दिन हो सकती है दीपिका पादुकोण की डिलीवरी

खबरों के मुताबिक कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका 28 सितंबर, 2024 को साउथ बॉम्बे स्थित एक अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं और वह फिलहाल अपने ब्रेक को एंजॉय कर रही हैं। दीपिका और रणवीर अपनी लाइफ के अपकमिंग चैप्टर के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने होने वाले बेबी के लिए स्पेस सेट करने में बिजी हैं। अगर चीजें प्लानिंग के अनुसार होती हैं, तो वह 28 सितंबर को साउथ बॉम्बे के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।

यह भी पढ़े -'पुष्पा 2 द रूल' के नए पोस्‍टर में दिखा अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज

दीपिका पादुकोण कब करेंगी काम पर कमबैक?

खबरें ये भी हैं कि दीपिका पादुकोण कुछ महीनों तक अपने बच्चे की देखभाल करेंगी और फिर मार्च 2025 में काम पर लौट आएंगी। खबरों के मुताबिक सूत्र ने कहा, "उनकी मैटरनिटी लीव अगले साल मार्च तक चलेगी और उसके बाद, वह तुरंत अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी।

कपल अपने नए घर में हो सकते हैं शिफ्ट

अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने 110 करोड़ के नये घर मे शिफ्ट हो सकते हैं। इससे पहले, रणवीर और दीपिका के लगभग तैयार घर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस के बच्चे को जन्म देने के बाद यह जोड़ा अपने नए घर में शिफ्ट हो सकता है।

यह भी पढ़े -'लक्ष्य' और 'भाग मिल्खा भाग' के बाद लद्दाख में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे फरहान अख्तर, शेयर की फोटो

Tags:    

Similar News