सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: दीपिका पादुकोण का बदला लुक, डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस के नए लुक के जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

  • दीपिका पादुकोण का बदला लुक
  • डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस के नए लुक के जीता फैंस का दिल
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-10 05:52 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए थे। जिससे सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। लोगों ने एक्ट्रेस को बेबी बंप के कारण ट्रोल किया और उनके बेबी बंप तो नकली बता दिया था।  प्रेग्नेंसी में हाई हिल पहनने पर भी एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई थी। इस दौरान एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी लुक भी खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी से पहले अपना लुक भी बदल लिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने नया हेयरस्टाइल लिया है जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस एक्ट्रेस के नए अवतार के दीवाने हो रहे हैं।

यह भी पढ़े -जयपुर की गलियों में घूमती नजर आईं भूमि पेडनेकर, बहन के साथ ऑटो-रिक्शा राइड का उठाया लुत्फ

डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण ने कराया नया हेयरस्टाइल

बता दें कि शुक्रवार को, दीपिका के हेयर स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर उनके लेटेस्ट हेयरकट की एक रील शेयर की थी। वीडियो में, दीपिका लाइट गोल्डन हाइलाइट्स के साथ अपने लेटेस्ट हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका एक अट्रैक्टिव येलो और व्हाइट स्ट्राइप शर्ट पहने हुए दिखीं। मॉम टू बी इस दौरान अपनी खूबसूरत रिस्ट वॉच भी दिखाती नजर आईं। इस वीडियो को पोस्ट करन के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "अनफॉर्गेटेलब हेयर, अनफोर्गेटेबल आप।"

यह भी पढ़े -'वर्कआउट करते वक्त गिर जाती हूं, बहुत पेन होता है,' हिना खान ने बयां किया कैंसर का दर्द

दीपिका के नए लुक पर फिदा हो रहे फैंस

वहीं अब प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के नए हेयरस्टाइल की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस भी दीपिका के न्यू लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ मुझे यह हेयरकट बहुत पसंद है, ये बहुत सुंदर है और दीपिका भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अमेजिंग!’ एक और ने लिखा, “ ओएमजी, वह वॉल्यूम, वह लेयर्स और कलर्स सब कुछ पॉइंट पर है।” एक अन्य ने लिखा, “ फाइनली सम ऑसम हेयरकट एंड सुपर ब्यूटिफुल हेयर्स।”

यह भी पढ़े -सुनील शेट्टी ने मंगलुरु वाले घर में रखी 'नाग पंचमी' की पूजा, शेयर किया वीडियो

'दीपवीर' ने 2018 में रचाई थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप कपल्स में से एक हैं। फैंस इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से बुलाते हैं। दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। फरवरी 2024 में दीपिका-रणवीर ने प्रेग्नेंसी की थी। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में अनाउंस किया था कि वे सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News