अपकमिंग फिल्म: बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी की जगह लेंगे उनके बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल नें पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

  • बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी की जगह लेंगे उनके बेटे अहान शेट्टी
  • सनी देओल नें पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-03 09:54 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी, गाने, कास्ट सभी कुछ फैंस का फेवरट है। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाय जा रहा है जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होगी लेकिन इस फिल्म के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं।

फिल्म के लिए बेहतरीन कास्ट तलाशी जा रही हैं अब तक बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो गई है। हालांकि, इस बार फिल्म में सुनील शेट्टी नहीं दिखेंगे उनकी जगह फिल्म उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

अहान शेट्टी आएंगे फिल्म बॉर्डर 2 में नजर

बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने बेहतरीन रोल निभाया था लेकिन बॉर्डर 2 सुनील शेट्टी की जगह उनके बेटे ने ले ली है। बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। इसकी अनाउंटमेंट एक वीडियो शेयर करके की गई है जिसमें अहान ने वॉइसओवर किया है।अहान बोल रहे हैं- जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन वो न तो कोई लकीर है, न दीवार और न खाई, और क्या है ये बॉर्डर। बस एक फौजी और उसके भाई हैं। वीडियो की शुरुआत में बॉर्डर से सुनील शेट्टी के कुछ सीन्स भी दिखाए जाते हैं।

यह भी पढ़े -आलिम हकीम ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर को दिया नया लुक, शेयर की फोटो

सनी देओल ने शेयर किया वीडियो

सनी देओल इस अनाउंसमेंट वीडियो को शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी अहान शेट्टी का वेलकम। उनके इस वीडियो पर सुनील शेट्टी ने कमेंट भी किया। सुनील ने लिखा- PHANTOM। बता दें कि बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज प्रोड्यूसर कर रहे हैं। जेपी दत्ता ने साल 1997 में पहली फिल्म 'बॉर्डर' का डायरेक्शन किया था। लेकिन फिल्म बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

Tags:    

Similar News