सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: बॉलीवुड ने हॉलीवुड को छोड़ा पीछे, वजह बने अरिजीत सिंह, टेलर स्विफ्ट और एड शिरीन से आगे निकले सिंगर

  • बॉलीवुड ने हॉलीवुड को छोड़ा पीछे
  • वजह बने अरिजीत सिंह,
  • टेलर स्विफ्ट और एड शिरीन से आगे निकले सिंगर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-25 11:42 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरिजीत सिंह इंडिया के सबसे पॉपुलर सिंगर हैं। दिल को छू लेने वाली आवाज से सिंगर ने लोगों को अपना दिवाना बना रखा है। एक्टर की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। अरिजीत के लाइव शो को देखने के लिए और सिंगर को सुनन के लिए विदेशों में जमकर भीड़ इकठ्ठा होती है। अब सिंगर अरिजीत सिंह ने एक खास मामले में दुनियाभर के म्यूजीशियन को पीछे छोड़ दिया है। अरिजीत सिंह अब म्यूजिक एप स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजीशियन बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हॉलीवुड तक को पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़े -दोस्त के मैसेज के जरिये सेलेना गोमेज को मिली अपने एमी नॉमिनेशन के बारे में जानकारी

टेलर स्विफ्ट से आगे निकले अरिजीत सिंह

बता दें कि, स्पॉटीफाई डिजिटल म्यूज़िक, पॉडकास्ट और वीडियो सर्विस एप है। जिसका इस्तेमाल कई मशहूर हस्तियां करती है। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दे चुके अरिजीत सिंह ने स्पॉटीफाई पर हॉलीवुड सेलेब्स तक को पीछे छोड़ दिया है। पहले स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजिशियंस में हॉलीवुड की फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट पहले नंबर पर थीं। हालांकि अरिजीत सिंह उनसे आगे निकल चुके हैं। स्पॉटीफाई पर अरिजीत के 118.69 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि टेलर के 117.18 मिलियन फॉलोअर्स है।

यह भी पढ़े -मलयालम फिल्म निर्माता रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Full View

एड शिरीन से भी आगे निकले अरिजीत

अरिजीत सिंह ने फेमस ब्रिटिश सिंगर एड शिरीन को भी पछाड़ दिया है। स्पॉटीफाई पर एड के 115.01 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे इस एप पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले तीसरे म्यूजीशियन हैं। वहीं एरियाना ग्रांडे 98 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और बिली इलिश 96 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवे स्थान पर है। बता दें कि, अरिजीत सिंह स्पॉटीफाई पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले इंडियन म्यूजीशियन भी बने थे। उन्होंने अगस्त 2023 में ये मुकाम हासिल किया था। जबकि अब एक साल बाद अगस्त 2024 में वे दुनिया में स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजीशियन बन चुके हैं। 

यह भी पढ़े -फिल्मों में असफलता, पिता से मनमुटाव, “राम तेरी गंगा मैली” फेम राजीव कपूर का ऐसा रहा करियर

Full View


Tags:    

Similar News