अपकमिंग फिल्म: फिल्म सिंघम अगेन के लिए अजय देवगन ने बटोरी सबसे ज्यादा फीस, जाने- करीना कपूर, दीपिका पादुकोण से लेकर अर्जुन कपूर तक की फीस

  • फिल्म सिंघम अगेन के लिए अजय ने बटोरी सबसे ज्यादा फीस
  • जाने बाकी स्टार कास्ट ने ली कितनी फिस
  • दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-07 11:42 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मल्टी स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुई है। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म काफी शानदार होने वाली है। रोहित के कॉप यूनिवर्स से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के शानदार लुक सामने आ चुके हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है। आज ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को 350 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने सबसे ज्यादा फीस वसूली है तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के लिए किस स्टार से कितनी फीस चार्ज की है।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

अजय देवगन

साल 2011 में आई सिंघम और 2014 में आई सिंघम रिटर्न्स के बाद सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ देवगन अपने पुलिस अवतार में फिर से कमबैक किया है। खबरे हैं कि एक्टर ने फिल्म के लिए मेकर्स से 35 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है। अजय देवगन इस फिल्म में शेट्टी और ज्योति देशपांडे के साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर ने सिंघम रिटर्न्स में देवगन की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। वहीं अपकमिंग सीक्वल में वह अवनी कामथ सिंघम के रोल में नजर आने वाली हैं। शेट्टी ने फिल्म में उन्हें सीता की तरह दिखाया है। फिल्म में अपने रोल के लिए करीना ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

दीपिका पादुकोण

सिंघम फ्रैंचाइजी में दीपिका पादुकोण की नई एंट्री हुई है। शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दीपिका पहली महिला पुलिस के रोल में दिखेंगी। दीपिका फिल्म में लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी का रोल निभा रही हैं। फिल्म में अपने काम के लिए दीपिका ने 6 करोड़ रुपये फीस ली है। ट्रेलर में दीपिका जबरदस्त एक्शन सीन्स करती नजर आ रही है।

अक्षय कुमार

वहीं खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने सिंघम अगेन में अपने स्पेशल कैमियो के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में अक्षय को जटायू के किरदार में दिखाया गया है। ट्रेलर में एक्टर की एंट्री ने खासी लाइमलाइट लूट ली है।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ सिंघम यूनिवर्स में एसीपी सत्या के रोल में अपनी एक्शन स्किल से दर्शकों के होश उड़ाते हुए नजर आएंगें। एक्टर ने फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

रणवीर सिंह

वहीं रणवीर सिंह ने सिंघम अगेन में अपने रोल के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है जिसे हनुमान के कंपेयर किया गया है। वहीं ट्रेलर में अक्षय और रणवीर के बीच मीठी नोक झोक भी देखने को मिली।

अर्जन कपूर

रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स के विलेन इस बार अर्जुन कपूर हैं। फिल्म में उन्हें कलयूग के रावण की तरह पेश किया है। फिल्म के लिए एक्टर को 6 करोड़ रुपये फीस दी गई है। ये एक्शन ड्रामा फिल्म 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  


Tags:    

Similar News