फिल्म कलेक्शन: अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का भी बुरा हाल! जाने कलेक्शन

  • अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल
  • जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का भी बुरा हाल!
  • जानें डे वाइज दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-06 05:35 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, टॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तमाम फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' और जाह्नवी कपूर स्टारर 'उलझ' एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। दोनों फिल्में 2 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी। हालांकि ना तो 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर कोई दम दिखा पा रही है और ना 'उलझ' ही अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। महज चार दिन में ही दोनों फिल्में करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए मेहनत कर रही हैं।

यह भी पढ़े -मुंबई में 24 अगस्त को लाइव संगीत शो 'वर्ल्ड ऑफ स्त्री' में परफॉर्म करेंगी अमृता खानविलकर

फिल्म 'औरों में कहां दम था' कलेक्शन

खबरों के अनुसार 'औरों में कहां दम था' ने पहले दिन 1.85 करोड़ से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ और तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं अब चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। 'औरों में कहां दम था' ने चौथे दिन अब तक महज 1 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह अजय देवगन और तब्बू की फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 7.75 करोड़ रुपए हो गया है।

Day 1- 1.85 करोड़

Day 2- 2.15 करोड़

Day 3- 2.75 करोड़

Day 4- 1 करोड़

कुल- 7.75 करोड़

यह भी पढ़े -जया बच्चन ने नाम में 'अमिताभ' शब्द जोड़ने पर जताई आपत्ति तो सभापति ने बताई नाम बदलने की प्रक्रिया

'उलझ' का रहा ऐसा हाल

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' उनकी इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। उनकी ये फिल्म तो दर्शकों को पसंद आई थी लेकिन 'उलझ' फैंस का दिल जीतने में नाकाम दिख रही है। पहले दिन महज 1.15 करोड़ रुपए की ओपनिंग करने वाली फिल्म 'उलझ' ने दूसरे दिन भी 1.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं अब चौथे दिन फिल्म की कमाई बेहद कम हो गई है। 'उलझ' ने चौथे दिन अब तक सिर्फ 0.60 करोड़ रुपए ही कमाए हैं।

Day 1- 1.15 करोड़

Day 2- 1.75 करोड़

Day 3 - 2 करोड़

Day 4- 0.60 करोड़

कुल- 5.50 करोड़

यह भी पढ़े -रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ स्पेन में मना रही हैं छुट्टियां

Tags:    

Similar News