पन्ना: भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव महापुराण का हुआ समापन

  • भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव महापुराण का हुआ समापन
  • पांच ब्राह्मणों के द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान की कराई गई प्राण प्रतिष्ठा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-09 11:47 GMT

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। पन्ना-सतना राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम बहेरा और तिलगवां के मध्य स्थित झारखण्डन माता के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर झारखण्डन सेवा समिति के तत्वाधान में राजेन्द्र सिंह यादव पिता स्वर्गीय पंचम सिंह यादव निवासी पन्ना द्वारा भगवान भोलेनाथ व उनके परिवार की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई। इस दौरान यहां शिव महापुराण का भी आयोजन किया गया था। जिसमें कथा व्यास पंडित विजय कृष्ण शात्री द्वारा पांच विद्वान ब्राम्हणों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई। इसके उपरांत भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां २९ फरवरी २०२४ से शिव महापुराण कथा की बैठकी हुई थी जो दिनांक 7 मार्च को सम्पन्न हो गई। आज 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झारखंड माता परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े -जिला जेल में महिला बंदियों हेतु आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

झारखंडन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जिले के सभी धर्म प्रेमी लोगों से इस धार्मिक स्थल में आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई थी जिस पर काफी संख्या में पन्ना सहित आसपास के ग्रामों से लोग यहां पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में को सफल बनाने में राजेंद्र सिंह यादव, श्रीमती सुषमा सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव ज्ञानेंद्र सिंह यादव, ऋषि सिंह यादव, दिव्यांशी सिंह यादव, प्रियंका सिंह यादव, रिचा सिंह यादव, सौरभ सिंह यादव, प्रभा यादव, चंदा यादव, कल्पना यादव, बिट्टू यादव, अन्नया यादव, माधव यादव, हरी शर्मा, पप्पू परोहा, समाजसेवी रामबिहारी गोस्वामी, अन्नू गुप्ता, एंजलिना गुप्ता सहित देवेंद्रनगर, सकरिया, बहेरा, तिलगुवां सहित आसपास ग्रामों के स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा। 

यह भी पढ़े -वैक्‍सीनेशन महाभियान-2 के द्वितीय दिवस 30484 लोगों को लगा टीका!

Tags:    

Similar News