पन्ना: शैलेन्द्र तिवारी शैलू ने ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से सदस्यता

  • शैलेन्द्र तिवारी शैलू ने ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से सदस्यता
  • सांसद विष्णुदत्त शर्मा के हांथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-05 08:52 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। युवक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता शैलेन्द्र तिवारी शैलू ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के हांथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। श्री तिवारी गत दिवस शाहनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष आशीष खरे के साथ भोपाल गए जहां पर उनके द्वारा भाजपा की सदस्यता ली। उसके बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला व वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित गोपाल भार्गव से सौजन्य मुलाकात की। सदस्यता लेने के बाद शैलू ने बतलाया कि भाजपा अनुशासित संगठन है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बना है। भाजपा के कार्यकर्ता एक साथ आपसी सामांजस्य बनाकर पार्टी के लिये कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करेंगे एवं पार्टी जो भी कार्य का दायित्व देगी उसे पूरे प्रण के साथ करेंगे।

यह भी पढ़े -पडहरा से गुमानगंज की सड़क उखडी, जगह-जगह गढ्ढो में कीचड़

Tags:    

Similar News