पन्ना: कबड्डी प्रतियोगिता में आर.पी. उत्कृष्ट के छात्रों ने मारी बाजी

  • नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता
  • कबड्डी प्रतियोगिता में आर.पी. उत्कृष्ट के छात्रों ने मारी बाजी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-17 04:38 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी और सम्मान प्राप्त किया। जिसमें उन्हें ट्राफी और प्रमाण पत्र विधायक पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के खिलाडियों को प्रदान किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के खेल शिक्षक निखिल सोनी उपस्थित रहे विधायक पन्ना द्वारा उनको सभी बच्चों के प्रमाण पत्र व ट्राफी प्रदान की गई। वहीं मुख्य अतिथि विधायक श्री सिंह द्वारा सभी को खेलों को लगातार खेलने के लिए कहा गया तथा सभी को मकर संक्राति की ढेर सारी शुभकामनायें दी गईं। वहीं विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्रीमती रंजना खरे एवं समस्त स्टॉफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़े -पचास लाख की लागत से बना मिनी स्टेडियम बदहाली का शिकार

Tags:    

Similar News