पन्ना: लक्ष्मीपुर सरपंच व कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

  • आज लोकसभा स्तरीय प्रदेश भाजपा पदाधिकारी की बैठक
  • लक्ष्मीपुर सरपंच व कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-29 11:23 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज लोकसभा स्तरीय प्रदेश भाजपा पदाधिकारी की बैठक लेने के लिए पन्ना आए। इस बैठक के दौरान जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर की सरपंच कुं. नीलम खंगार व उनके भाई पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर सरपंच व उनके भाई ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा को भगवान श्री जुगल किशोर जी का छायाचित्र भेंट किया। भाजपा में शामिल हो रहे दोनों भाई-बहिन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई दी। 

यह भी पढ़े -नांदचांद व चल्ली के बीच बन रहे स्टॉप डैम में हो रहा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग

Tags:    

Similar News