पन्ना: माय किंडरलैंड विद्यालय में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु अद्भुत तरीके से प्रेषित किया संदेश

  • अयोध्या में बन रहे भव्य एवं दिव्य भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण की शुभकामनायें
  • माय किंडरलैंड विद्यालय में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु अद्भुत तरीके से प्रेषित किया संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-21 10:18 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर के माय किंडरलैण्ड विद्यालय के बच्चों के द्वारा अयोध्या में बन रहे भव्य एवं दिव्य भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण की शुभकामनायें बडे ही आकर्षक और अद्भुत ढंग से प्रस्तुत की गईं। जिसमें बच्चों के द्वारा श्रीराम लिखकर एवं अयोध्या मंदिर के प्रतिरूप बनाकर शुभकामनायें प्रेषित की गईं। बच्चों के द्वारा बनाया गया यह दृश्य अदभुद् एवं अकल्पनीय देखने में प्रतीत हो रहा था। संस्था प्रमुख श्रीराम गोस्वामी द्वारा बताया गया की जहां संपूर्ण जगत श्र्रीराममय हो गया है जो चारों दिशाओं में सिर्फ सकारात्मकता फैला रहा है। ऐसें में बच्चों को भी इस सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर खुद को मानसिक व आध्यात्मिक रूप से मजबूत करना चाहिए।

यह भी पढ़े -राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक सम्पन्न

प्राचार्या श्रीमती मनीषा अमरदीप गोस्वामी द्वारा बच्चों को बताया गया की भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है। श्रीराम केवल एक नाम भर नहीं बल्कि वे जन-जन के कंठहार हैं। बच्चों और संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।   

यह भी पढ़े -विद्यालय खुलने के समय में भवन में लटका ताला, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़

Tags:    

Similar News