दिसंबर तक बन जाएगा मुंबई - गोवा राष्ट्रीय महामार्ग - गडकरी

प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन दिसंबर तक बन जाएगा मुंबई - गोवा राष्ट्रीय महामार्ग - गडकरी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-31 11:20 GMT
दिसंबर तक बन जाएगा मुंबई - गोवा राष्ट्रीय महामार्ग - गडकरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कई सालों से लंबित मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग परियोजना को लेकर काफी दुखी हूं। इस परियोजना को लेकर काफी थक गया हूं। पर, मैं राजनीति नहीं करना चाहता हूं। अब मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग परियोजना का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। मैं खुद इस परियोजना को पूरी करने की जिम्मेदारी ले रहा हूं। गुरुवार को गडकरी ने रायगड के पनवेल में राष्ट्रीय महामार्ग की तीन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस मौके पर राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री रवींद्र चव्हाण और उद्योग मंत्री उदय सामंत मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि साल 2011 में मुंबई-गोवा महामार्ग परियोजना के दो पैकेज का काम एक ठेकेदार को दिया गया था। लेकिन, उस ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पैसे उपलब्ध कराए थे। फिर भी ठेकेदार काम पूरा नहीं सका। गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा महामार्ग बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण समय पर नहीं होने के कारण परियोजना लटकी रही। इस परियोजना पर एक किताब लिखी जा सकती है। 
 

Tags:    

Similar News