महासमुंद : मिनी माता सम्मान पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

महासमुंद : मिनी माता सम्मान पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-17 08:39 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, महासमुंद। 16 अक्टूबर 2020 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक महिला, संस्था को (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। निर्धारित आवेदन पत्र आवेदनकर्ता अपनी व्यक्तिगत प्रोफाईल सहित अन्य दस्तावेज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। 

Similar News