26 से कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान

वर्धा 26 से कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-24 12:02 GMT
26 से कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान

डिजिटल डेस्क, वर्धा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले में जोड़ो अभियान अमल में लाया जाएगा। इसकी शुरुआत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से की जाएगी। इसके तहत हर जिले में निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। वर्धा जिले की जिम्मेदारी वीरेंद्र जगताप को सौंपी गई है। इस अभियान के माध्यम से आगामी समय में होनेवाले स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव के लिए मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया जाएगा। जिले के शहर व ग्रामीण मिलाकर 12 ब्लॉक में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए जिया पटेल प्रभारी व अमर वरहाडे सहप्रभारी हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष मनोज चांदुरकर ने बताया कि अभियान के लिए सांसद राहुल गांधी ने एक पत्र भेजा है जिसे हर व्यक्ति को दिया जाएगा और मकान मालिक की अनुमति लेकर दर्शनीय परिसर में चिपकाया जाएगा। 

Tags:    

Similar News