भारत एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण का नेतृत्व कर सकता है - डॉ मांडविया

शिखर सम्मेलन भारत एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण का नेतृत्व कर सकता है - डॉ मांडविया

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-15 14:17 GMT
भारत एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण का नेतृत्व कर सकता है - डॉ मांडविया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत एक समग्र और एकीकृत पर्यावरण एवं प्रकृति अनुकूल नीति निर्माण वातावरण के साथ ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण का नेतृत्व कर सकता है और इसे वैश्विक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के हमारे दर्शन के साथ समायोजित कर सकता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए एकीकृत, सहयोगात्मक और बहुक्षेत्रीय दृष्टिकोण’ पर सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की अवधारणा केवल सक्रिय वैश्विक सहयोग से ही साकार हो सकती है, जहां देश केवल स्वयं के बारे में नहीं, अपितु सामूहिक वैश्विक परिणामों के बारे में सोचते हैं। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को एक देश तक सीमित नहीं किया जा सकता, क्योंकि एक देश का स्वास्थ्य और भलाई दूसरे देश को प्रभावित करती है। हम परस्पर निर्भर दुनिया में रहते हैं, जिसमें न केवल देश बल्कि मानव आबादी का स्वास्थ्य भी आसपास के पर्यावरण और पशुओं के स्वास्थ्य से समान रूप से प्रभावित होता है।

Tags:    

Similar News