समृद्धि महामार्ग पर तेज़ रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

वाशिम समृद्धि महामार्ग पर तेज़ रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-03 13:35 GMT
समृद्धि महामार्ग पर तेज़ रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

डिजिटल डेस्क, वाशिम। पुणे से नागपूर की ओर जा रही तेज़ रफ्तार कार चालक का नियंत्रण छूटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई । नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर नागपूर कारिडोर चैनल नंबर 240 मालेगांव के समिप शनिवार शाम को हुए इस हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमएच 12 जेसी 6120 में सवार होकर भिसे दम्पति समृध्दि महामार्ग से नागपुर की ओर जा रहे थे की नागपुर कारिडोर चैनल नंबर 240 मालेगांव के समीप कार से चालक का नियंत्रण छूट गया और तेज़ रफ्तार कार मार्ग से नीचे जाकर पलटी हो गई। इस हादसे में सुभाष भिसे (40), प्रियांका भिसे (35) गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि उनकी पुत्री अनविका भिसे (7) को मामूली चोटें आई। दुर्घटना की जानकारी महामार्ग पुलिस, समृद्धि महामार्ग सुरक्षा पथक को मिलने पर उन्होंने मौके पर पहंुचकर घायलों को उपचारार्थ चिकित्सालय भेजा। साथ ही मार्ग का यातायात सुचारु किया । इस अवसर पर महामार्ग अमानी केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक राजू मोरे, गणेश बोडखे, गंगाधर आडाणी आदि पुलिस कर्मचरी उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News