युवती की फांसी लगाने से मौत

नागपुर युवती की फांसी लगाने से मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-27 14:22 GMT
युवती की फांसी लगाने से मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर .युवती की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है, लेकिन हार्ट की समस्या के चलते आत्मघाती कदम उठाए जाने का प्रारंभिक तौर पर पता चला है। इस बीच हुड़केश्वर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। मुलत: वर्धा वर्तमान में अयोध्या नगर में िकराए से रहने वाली दिव्या कृष्णराव सोलव (26) थी। वह मिहान स्थित िकसी कंपनी में कार्यरत थी। उसके माता-पिता वर्धा में ही रहते हैं। मंगलवार की रात दिव्या को उसकी मां ने फोन िकया। कई बार फोन लगाने के बाद प्रतिसाद नहीं िमलने से अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मां ने रिश्तेदार अमित कुबड़े बेसा निवासी को फोन किया और कहा कि दिव्या फोन नहीं उठा रही है। इस कारण वह उसके कमरे पर जाकर देखे। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। दिव्या ने छत में लगे लोहे के ऐंगल पर चुन्नी बांधकर फांसी लगाई थी।

पुलिस निरीक्षक ललित वर्टीकर के अनुसार घटना का कारण पता नहीं चला है, लेकिन लंबे समय से उसे हार्ट की समस्या थी। जिससे आत्मघाती कदम उठाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
 

Tags:    

Similar News