गैंगवार: गिरफ्तार 7 आरोपियों का 8 तक पीसीआर

 वर्धा गैंगवार: गिरफ्तार 7 आरोपियों का 8 तक पीसीआर

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-03 15:45 GMT
गैंगवार: गिरफ्तार 7 आरोपियों का 8 तक पीसीआर

डिजिटल डेस्क,  वर्धा. स्टैशन फैल  फैल परिसर में मंगलवार की रात में आदिल गुट व राकेश पांडे गुट में गैंगवार प्रकरण में वर्धा शहर पुलिस ने दोनों गुटों के 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर पुलिस ने दो गुटों के 7 गिरफ्तार युवकों को गुरुवार को वर्धा न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को 8 मार्च तक पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि राकेश पांडे गुट के गणेश पेंदोर ने गोलीबारी की। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में आदिल गुट के आदिल शेख, शोएब पठान, गौरव विरखडे, छोटू उपाध्याय, संजय जयस्वाल तथा पांडे गुट के राकेश पांडे, राहुल मड़ावी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 फरवरी को स्टेशन फैल निवासी आदिल इस्राइल शेख (24) के दोस्त अक्षय पटेल को चार दिन पूर्व विकास पांडे व अजिंक्य बोरकर ने इतवारा चौक में रोका था। जहां तू आदिल के साथ क्यों रहता है, ऐसा कहकर गालीगलाैज कर मारपीट की थी। इससे आदिल शेख ने विकास पांडे को फोन कर इस बारे में पूछताछ की। इसी के साथ धमकी दी गई थी कि पटल्या को जैसे मारा, वैसा ही तुझे भी मारूंगा। इसके बाद आदिल शेख अपने दोस्त शोएब पठान, गौरव विरखेड़े, छोटू उपाध्याय, संजय जयस्वाल के साथ नूरी मस्जिद के सामने स्टेशन फैल में मौजूद थे। उस वक्त आरोपी राकेश पांडे, विकास पांडे, गणेश पेंदोर, अजिंक्य बोरकर, दादू भगत, रितिक तोड़साम, राहुल मड़ावी, समीर दालगरम व अन्य दो लोग वहां पहुंचे। पश्चात आरोपी विकास पांडे ने आदिल शेख के पैर व हाथ पर तलवार मारकर घायल किया। वहीं अजिंक्य बोरकर ने आदिल की नाक पर चाकू से हमला किया। अन्य आरोपियों ने आदिल व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। 

जिसके बाद आरोपी गणेश पेंदोर ने आदिल की दिशा में दो बार गोली चलाई लेकिन आदिल को गोली नहीं लगी। इससे आदिल व उनके दोस्त भाग गए। इस मामले में वर्धा शहर पुलिस ने सभी दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इधर  काचोरे ले-आऊट नालवाडी निवासी अजिंक्य सुरेश बोरकर (28) की शिकायत पर शहर पुलिस ने सात से आठ लोगों पर मामला दर्ज किया। 
फरार आरोपियों की खोज में पथक रवाना: 
इस गैंगवार के बाद बंदूक लेकर फरार हुए गणेश पेंदोर, विकास पांडे, दादू भगत, रितिक तोड़साम, समीर दालगर के साथ दो से तीन अपराधियों की खोजबीन कर रही है। इन आरोपियों की खोज में पुलिस के विभिन्न दल रवाना किए गए हंै। मामले की जांच शहर पुलिस थाना के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण पाटील कर रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News