राज्य में बढ़ा दुध का उत्पादन, देश में पांचवे स्थान पर है महाराष्ट्र 

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट राज्य में बढ़ा दुध का उत्पादन, देश में पांचवे स्थान पर है महाराष्ट्र 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-08 15:23 GMT
राज्य में बढ़ा दुध का उत्पादन, देश में पांचवे स्थान पर है महाराष्ट्र 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश भर में दूध उत्पादन में महाराष्ट्र पांचवें स्थान पर है। लेकिन महाराष्ट्र में साल 2019-20 के मुकाबले साल 2020-21 में दूध का उत्पादन बढ़ा है। हालांकि पुणे विभाग, नाशिक विभाग और औरंगाबाद विभाग के मुकाबले नागपुर विभाग, अमरावती विभाग और कोंकण विभाग में दूध का उत्पादन कम है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में सहकारी और सरकारी दूध डेयरी का प्रति दिन का दूध संकलन कम हुआ है। महाराष्ट्र में साल 2020-21 में कुल दूध का उत्पादन 137.03 लाख मीट्रिक टन था। जबकि साल 2019-20 में 120.24 लाख मीट्रिक टन दूध पैदा हुआ था। विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश महाराष्ट्र की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट (2022-23) में यह जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार महाराष्ट्र की तुलना में आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में दूध उत्पादन अधिक होता है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में साल 2020-21 में पुणे विभाग में सबसे अधिक 62.41 लाख मीट्रिक टन दूध उत्पादन हुआ है। नाशिक विभाग में 36.68 लाख मीट्रिक टन और औरंगाबाद विभाग में 20.86 लाख मीट्रिक टन  दूधउत्पादितहुआ।जबकिअमरावतीविभागमें6.51 लाख मीट्रिक टन, नागपुर विभाग में 5.93 लाख मीट्रिक टन और कोंकण विभाग में 4.64 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है।

विभागवार दूध उत्पादन (उत्पादन लाख मीट्रिक टन में)

विभाग    साल2019-20   साल 2020-21
कोंकण     5.70        4.64
नाशिक    34.40       36.68
पुणे       51.14        62.41
औरंगाबाद   17.58       20.86
अमरावती   6.29         6.51
नागपुर     5.13         5.93
कुल     120.24        137.03

राज्य में सहकारी और सरकारी दूध डेयरी संकलन
साल 2021-22   -  40.64  लाख लीटर प्रति दिन
साल 2020-21   -  40.93  लाख लीटर प्रति दिन
साल 2019-20   -  40.72  लाख लीटर प्रति दिन
साल 2018-19   -  50.93  लाख लीटर प्रति दिन  
साल 2017-18   - 50.05 लाख लीटर प्रति दिन

मछली उत्पादन भी बढ़ा, 5878 करोड़ की मछली का निर्यात 

दूध के साथ-साथ राज्य में मछली उत्पादन भी बढ़ा है। 2021-22 के दौरान 4.33 लाख मीट्रिक टन समुद्री और 1.57 लाख मीट्रिक टन मीठे पानी वाली मछली का उत्पादन हुआ। जबकि 2020-21 में 3.99 समुद्री और 1.25 मीट्रिक टन मीठे पानी की मछली का उत्पादन हुआ था। वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य से 5878 करोड़ रुपए मूल्य की मछली का निर्यात किया गया। 2020-21 में यह आकड़ा 3681 करोड़ था। 

Tags:    

Similar News