सागरमाला समिति के अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री

गठन सागरमाला समिति के अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-30 14:49 GMT
सागरमाला समिति के अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में राज्य सागरमाला समिति का गठन किया गया है। इस समिति के सह अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। जबकि उपाध्यक्ष राज्य के बंदरगाह मंत्री दादाजी भुसे हैं। सोमवार को राज्य के गृह विभाग ने नई सागरमाला समिति बनाने के लिए शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार समिति के सदस्य के रूप में राज्य के बंदरगाह विभाग, सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग, उद्योग विभाग, राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग के सचिव को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे। सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार ने सागरमाला परियोजना के तहत देश के समुद्र किनारों का इस्तेमाल करके आर्थिक विकास करने का लक्ष्य रखा है। महाराष्ट्र में 720 किमी का समुद्र किनारा है। इस समुद्र किनारे का पूरी क्षमता से विकास करने पर राज्य के आर्थिक व समाजिक विकास में बड़े पैमाने पर फायदा होगा। इसलिए सागरमाला कार्यक्रम को लागू करने राज्य के हित का है। 
 

Tags:    

Similar News