अपोलो सेज हॉस्पिटल्स में धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन

सेज ग्रुप अपोलो सेज हॉस्पिटल्स में धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन

Bhaskar Hindi
Update: 2022-12-12 09:21 GMT
अपोलो सेज हॉस्पिटल्स में धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रगति  के पथ पर अनवरत आगे बढ़ रहे मध्य प्रदेश की सफल यात्रा में विगत चार दशक से अपना योगदान दे रहे मध्य भारत के अग्रणी सेज ग्रुप राष्ट्र पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। उत्कृष्ट शिक्षा, अधोसंरचना, उद्योग व सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सेज ग्रुप आज प्रदेश में एक ध्वजवाहक की भूमिका निभा रहा है।  चालीस वर्षो की अनवरत सेवा के पश्चात् अब आगे बढ़ते हुए सेज ग्रुप एक स्वस्थ समाज निर्माण के भाव से हेल्थकेयर में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश वासियो को विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सेज ग्रुप ने एशिया के सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर ब्रांड अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर नव वर्ष में भोपाल को 350 बेड का मल्टी स्पेशलिटी विश्वस्तरीय स्वास्थ सर्व सुविधायुक्त अपोलो सेज हॉस्पिटल की सौगात देने जा रहा है, जो निश्चित रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। 

11 दिसंबर को अपोलो सेज हॉस्पिटल्स प्रांगण में विधि विधान के साथ देव पूजन व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। सेज ग्रुप के सीएमडी इंजी संजीव अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण अग्रवाल की शादी की २९वी वर्षगांठ भी थी।  इंजी अग्रवाल ने सपरिवार व हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ के साथ पूजा अर्चना की।  इस धार्मिक आयोजन में शहर के शासन , प्रशासन व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंन्जी अग्रवाल ने बताया अपोलो सेज हॉस्पिटल्स हमारी एक कोशिश है भोपाल व मध्यप्रदेश के लोगो को और बेहतर स्वस्थ सुविधाएं मिले ताकि उन्हें बहार बाहर इलाज के लिए न जाना पड़े।      

 

भोपाल शहर की प्राइम लोकेशन ई -8 एक्सटेंशन अरेरा कॉलोनी स्थित अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल का विधिवत लोकार्पण सेज समूह के स्थापना दिवस 4 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के कर कमलों द्वारा होना निश्चित हुआ है । 5 जनवरी 2023 से आमजन के लिए समस्त स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारु रुप से संचालित की जाने लगेंगी l

Tags:    

Similar News