Bhopal News: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय कृषि विभाग द्वारा विश्व खाद्य दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई

  • कार्यशाला विश्वविध्यालय के उद्यानिकी विभाग, कृषि शोध संस्थान एवं कृषि संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।
  • इस मौके पर खाद्य सुरक्षा: चुनौतियां और समाधान” विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 09:47 GMT

Bhopal News: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविध्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विश्वविध्यालय के उद्यानिकी विभाग, कृषि शोध संस्थान एवं कृषि संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। जिसमे “खाद्य सुरक्षा: चुनौतियां और समाधान” विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. पूजा सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, मध्य प्रदेश शासन, इंजी. डी. एल. रायकवार, पूर्व डीजीएम, बीइएम एल (मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया) डॉ. संजीव गुप्ता, डीन एकेडमिक, डॉ. एच. डी. वर्मा, डीन, कृषि संकाय और डॉ. अशोक कुमार वर्मा, सहायक डीन विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

इस मौके पर डॉ. पूजा सिंह उप निदेशक, कृषि विभाग, मध्य प्रदेश शासन ने "मध्य प्रदेश: भारत की खाद्य टोकरी" के विषय मे फल, सब्जियों एव खाद्यन पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रसंस्करण उद्योग कृषि उत्पादों को बेहतर तरीके से संरक्षित करने और उनकी गुणवत्ता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके उपरांत इंजी. डी. एल. रायकवार ने "मशरूम का उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन" पर एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में हो रही प्रगति और इसकी संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा उद्योग है, जो कम पूंजी और सीमित संसाधनों के साथ शुरू किया जा सकता है। डॉ. एच. डी. वर्मा, डीन, कृषि संकाय ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि यह दिन सिर्फ कृषि और खाद्य क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया की प्रतिवर्ष हजारों करोड़ों का खाद्यान एवं उद्यानिकी उत्पाद खराब होते हैं, जिसको संरक्षित करने की अवश्यकता है। इसके बाद डॉ. संजीव गुप्ता, डीन एकेडमिक ने मध्य प्रदेश में कृषि की वर्तमान स्थिति एव कृषि संकाय के सफलता के आयामों पर अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से संबंधित एक क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस कार्यशाला के दौरान फ़ूड प्रोसेसिंग एवं हाईटेक कस्टम हायरिंग सेंटर की तकनिकी के बारे में अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. अशोक कुमार वर्मा, सहायक डीन ने कार्यशाला की भूमिका रखी। कार्यक्रम का सयोंजन डॉ. शुभम कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रमुख, उद्यानिकी विभाग और डॉ. बलवीर सिंह, सहायक प्रोफेसर, उद्यानिकी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोहर सरयाम, सहायक प्रोफेसर ने किया। अंत में डॉ. शुभम कुमार कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों और छात्रों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, प्राध्यापक, छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए।

 

 

Tags:    

Similar News