Chhatarpur News: छतरपुर में फर्जी डायल हंड्रेड इवेंट लेकर पुलिस को भ्रमित करने वाले 4 आरोपियों को थाना सिविल लाइन ने गिरफ्तार किया।

  • डायल 100/112 एक पुलिस आकस्मिक सेवा है।
  • आकस्मिक स्थिति के दौरान कॉलर द्वारा पुलिस सहायता हेतु कॉल की जाती है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-16 10:57 GMT

Chhatarpur News: छतरपुर में फर्जी डायल हंड्रेड इवेंट लेकर पुलिस को भ्रमित करने वाले 4 आरोपियों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डायल 100/112 एक पुलिस आकस्मिक सेवा है। आकस्मिक स्थिति के दौरान कॉलर द्वारा पुलिस सहायता हेतु कॉल की जाती है, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम, पुलिस अधिकारी, संबंधित थाना व डायल 100 वाहन को सूचना प्राप्त होती है, और पुलिस द्वारा सहायता की जाती है।

पुलिस के अनुसार छतरपुर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत 13 अक्टूबर की रात डायल 100 इवेंट आया, पुलिस नियमित रूप से संबंधित स्थान पर गई। डायल 100 इवेंट महिला संबंधी अपराध (तथाकथित) का था, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई। कॉलर ने नाटकीय रूप से कॉल करके रेलवे स्टेशन में रिश्तेदार लड़की का दो लोगों द्वारा ले जाने एवं जबरदस्ती संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी।

साथ ही एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई जिसमें एक लड़की एवं दो आरोपियों की आवाज (जो बनावटी थी) प्रतिरूपित की गई थी। विभिन्न स्थानों में जाकर संपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। एकत्रित जानकारी के अनुसार सामने आया कि राजेंद्र अहिरवार द्वारा महिला संबंधी झूठी शिकायत के प्रयोजन से अपने साथियों के साथ मिलकर कॉल करके डायल हंड्रेड इवेंट लिया गया था, साथ मिलकर ऑडियो बनाया, पुलिस को भेजा। पुलिस को भ्रमित कर परेशान किया गया था।

Tags:    

Similar News